Breaking News

बलरामपुर: प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन।

बलरामपुर: प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बलरामपुर में भारी रोष व्याप्त है। इस टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत के गौरव का प्रतीक हैं और उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर मौजूद रवि कुमार मिश्र ने भी सपा सांसद की टिप्पणी की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की बयानबाजी समाजवादी पार्टी के वास्तविक चरित्र और उनकी सोच को उजागर करती है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग की कि वे ऐसे अमर्यादित आचरण करने वाले सांसद के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जा सके। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में गरिमा का पालन होना चाहिए और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाना कतई स्वीकार्य नहीं है।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, बृजेंद्र तिवारी, वंदना पासवान, वरुण सिंह मोनू और जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस उपस्थित रहे। इनके साथ ही अवधेश तिवारी तरुण, संदीप उपाध्याय, अमर नाथ शुक्ल, महिला मोर्चा से झूमा सिंह, सभासद सुनीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, साधना पाण्डे, सुधा पाण्डे, सुधा त्रिपाठी, सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला, डॉली गुप्ता, संजू कुलदीप, कमला, मंजू, रेखा, शिवकुमारी, लक्ष्मी, मंत्रा, बिमला, कृष्णा, सोहरता सहित विशाल सिंह, मनीष तिवारी, अनन्य गौरव मिश्र और जयंत सिंह धर्मू समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Byte – रवि मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!