Breaking News

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर का शनिवार को बलरामपुर जनपद की सीमा पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जनपद आगमन पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, डीपी सिंह बैस और राधेश्याम वर्मा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने सहकारिता मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके यशस्वी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Spread the love

Check Also

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए …

error: Content is protected !!