Breaking News

बदायूँ: विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम पर विशेष जागरूकता अभियान शुरू, जीआईसी व सिगलर मिशन स्कूल में लगे शिविर।

बदायूँ: विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम पर विशेष जागरूकता अभियान शुरू, जीआईसी व सिगलर मिशन स्कूल में लगे शिविर।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के निर्देशानुसार गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के विद्यालयों में ‘पॉक्सो अधिनियम, 2012’ के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रथम चरण के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज और सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए।

राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा के उपायों और सुरक्षित व असुरक्षित व्यवहार की पहचान के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि किसी भी अनुचित घटना की जानकारी बिना किसी संकोच के अपने अभिभावकों या शिक्षकों को तुरंत दें।

शिविर में मौजूद प्रभारी सचिव (अपर सिविल जज) अंकित रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

सिगलर मिशन स्कूल में इंटरनेट सुरक्षा पर दी गई सीख:

दूसरी ओर, सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश) रेखा शर्मा की मौजूदगी में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो कानून की जानकारी देने के साथ ही इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग की हिदायत दी। उन्होंने छात्राओं को अश्लील सामग्री से दूर रहने और अपनी पढ़ाई तथा सकारात्मक सोच पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ, पराविधिक स्वयंसेवक (PLVs), दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों …