Breaking News

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में बैठक, गांधी जयंती समारोह की रूपरेखा तय।

बदायूँ: सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में बैठक, गांधी जयंती समारोह की रूपरेखा तय।

बदायूँ। जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तय की गई।

बैठक में तय किए गए कार्यक्रमों के अनुसार, जयंती के अवसर पर गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

समारोह के अंतर्गत स्टेडियम में महिला व पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता होगी और शहर की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, वहीं महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता, गोष्ठी व नगर पालिका परिषद बदायूं में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसके अलावा गांधी नेत्र चिकित्सालय में माल्यार्पण एवं सभा आयोजित की जाएगी।

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के तहत जिला कारागार, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कुष्ठ आश्रम कछला और सूर्यकुंड गुरुकुल में मरीजों व आश्रितों को फल बांटे जाएंगे। जिला पुरुष अस्पताल में रक्तदान शिविर तथा विभिन्न मोहल्लों में सघन टीकाकरण अभियान भी संचालित किया जाएगा।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने चल रहे जनगणना कार्य में सहयोग की बात कही। साथ ही आम जनता को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान मोबाइल पर किसी भी प्रकार का OTP मांगने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी पूछे तो उसे कतई साझा न करें।

सीडीओ गामिनी सिंगला ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को समय रहते समस्त तैयारियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों …