Breaking News

बदायूँ: FLC प्रक्रिया पूरी होने के बाद सील हुआ ईवीएम वेयरहाउस, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

बदायूँ: FLC प्रक्रिया पूरी होने के बाद सील हुआ ईवीएम वेयरहाउस, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

बदायूँ। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के समीप बने ईवीएम वेयरहाउस को फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार बंद और सील कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 08:30 बजे वेयरहाउस को वीडियोग्राफी की निगरानी में FLC कार्य के लिए खोला गया था।

जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस को पुनः सुरक्षित रूप से बंद कर सील किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि परवेन्द्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि आशीष कुमार और बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के सुरक्षित रखरखाव और भंडारण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के जारी मैनुअल और निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज हत्याकांड: 24 घंटे में पर्दाफाश, लूट की खातिर किशोरी की हत्या करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार।

कासगंज हत्याकांड: 24 घंटे में पर्दाफाश, लूट की खातिर किशोरी की हत्या करने वाले 4 …