Breaking News

बदायूं: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, 200 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

बदायूं: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, 200 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

बदायूं: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

परिवहन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 169 ट्रैक्टर-ट्रालियों और 31 अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा चुके हैं, ताकि कोहरे या अंधेरे में वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें। अभियान के दौरान विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी बरती है। चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड वाहन को सीज किया गया है और उससे 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरिओम और यात्री कर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी ने संयुक्त रूप से वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस और बीमा हमेशा समय से अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ही सर्वोपरि है, इसलिए सभी चालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। इस कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!