Breaking News

बदायूं: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति का जत्था, 20वीं बार लगाएंगे विशाल भंडारा।

बदायूं: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति का जत्था, 20वीं बार लगाएंगे विशाल भंडारा।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। बाबा बर्फानी के प्रति अटूट आस्था और सेवाभाव का संकल्प लिए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना हो गए। समिति के सदस्य अपने साथ विशाल भंडारे की खाद्य सामग्री लेकर लालपुल चौराहा से रवाना हुए। यह लगातार 20वां वर्ष है जब समिति बालटाल-दुमैल में शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा करेगी।

संस्था प्रधान संजय पाराशरी एवं महासचिव डॉ. शम्स बदायूंनी ने बताया कि विगत 19 वर्षों से समिति बालटाल-दुमैल में अमरनाथ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम और ठहरने की पूर्ण नि:शुल्क व्यवस्था करती आ रही है। इस वर्ष भी उसी सेवा संकल्प को दोहराते हुए समिति के सदस्य उत्साहित हैं। संस्था अध्यक्ष तुषार पाराशरी ने जानकारी दी कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में श्रद्धालुओं को हर संभव मदद और सेवा प्रदान करना ही समिति का मुख्य ध्येय है।

महासचिव डॉ. शम्स बदायूंनी ने बताया कि 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी की गुफा तक जाने वाले दोनों प्रमुख मार्गों—नुनवान-पहलगाम और बालटाल मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच संस्थाएं भी श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर तत्पर रहती हैं। इस दौरान तुषार पाराशरी, समीर पाराशरी, नम्रता शर्मा, रितु शर्मा और प्रवीण भाटिया सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!