Breaking News

बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार।

बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के रेहड़िया गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया है कि बाइक सवार अपनी लेन में चल रहा था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के अगले पहिये में फंस गई और लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को बस से अलग कराया। युवक की पहचान आधार कार्ड के जरिए आदर्श कुमार पुत्र राजवीर सिंह, निवासी वार्ड संख्या-08, हतरा रोड, वजीरगंज के रूप में हुई।

वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …