Breaking News

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में स्व-गणना को लेकर प्रशिक्षण, चिकित्सकों और कर्मचारियों को दी जानकारी।

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में स्व-गणना को लेकर प्रशिक्षण, चिकित्सकों और कर्मचारियों को दी जानकारी।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल, चिंतामणि तिवारी और जिला फील्ड ट्रेनर मुकेश कुमार ने स्व-गणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक जनगणना प्रक्रिया में आसानी से भागीदारी कर सकते हैं।

प्रशिक्षकों ने उपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों से स्वयं स्व-गणना करने के साथ अपने परिवार तथा परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (कर्नल) आरएन शुक्ला, उप-प्राचार्य डॉ. संताना कृष्णन सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी। बदायूं। हजरतपुर …