Breaking News

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

बदायूं। संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ‘एक स्वर एक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जनपद के दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के कुल 1,72,542 विद्यार्थियों ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का हिंदी में सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक संगल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 612 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की, जबकि जनपद के अन्य विद्यालयों के लगभग 1,71,930 विद्यार्थियों ने भी प्रस्तावना का वाचन किया। इस तरह कुल 1,72,542 विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान के मूल्यों और आदर्शों को दोहराया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आंचल राना धवन ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम-1987, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा संविधान के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के महत्व और उसमें निहित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के साथ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया।

इस दौरान विद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक संगल ने प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।

इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रिंकू, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह, षष्ठम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ऋषि कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद तौसीफ रजा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय नवेद मुजफ्फर, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश अंकित रस्तोगी, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 भारती तायल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय स्टाफ भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ राष्ट्रगान के गायन से हुआ। इसके अलावा दीवानी न्यायालय परिसर बदायूं में भी जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

Spread the love

Check Also

मतदाता समस्याओं के समाधान के लिए बदायूं में कंट्रोल रूम स्थापित।

मतदाता समस्याओं के समाधान के लिए बदायूं में कंट्रोल रूम स्थापित। बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग …