Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान-कछला रोड पर डोरी लाल चौराहे के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सलमान पुत्र आले नवी, निवासी ग्राम चमरपुरा, थाना सहसवान और मोहम्मद उमर उर्फ छोटे पुत्र सुवराती, निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला, थाना सहसवान के रूप में हुई है।

बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिल से कछला रोड की ओर जा रहे थे। डोरी लाल चौराहे के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को समझाकर शव मोर्चरी भिजवाए गए। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

7 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में लगेगा रोजगार मेला।

7 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में लगेगा रोजगार मेला। बदायूं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार …