Breaking News

रामगंगा मेला देखकर लौट रहे डी-फार्मा छात्र की मौत, सड़क किनारे मिला शव।

रामगंगा मेला देखकर लौट रहे डी-फार्मा छात्र की मौत, सड़क किनारे मिला शव।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। रामगंगा मेला देखकर घर लौट रहे डी-फार्मा के 27 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे वह बेसुध हालत में मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में खड़ी थी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।

थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रामा आश्रम कॉलोनी निवासी अंशित कुमार सक्सेना डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता अमित कुमार सक्सेना के मुताबिक, बुधवार शाम अंशित मोटरसाइकिल से रामगंगा मेला देखने घर से निकला था। उसके साथ तीन-चार दोस्त भी थे। मेला देखने के बाद वह घर लौट रहा था, इसी दौरान लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अंशित को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास मोटरसाइकिल खड़ी मिलने और मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं होने से परिजन आशंकित हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

फाइल फोटो 

बाइट- अमित कुमार, पिता

Spread the love

Check Also

बरेली में 18.25 करोड़ से बना एसटीपीआई पार्क शुरू, आईटी कंपनियों को मिलेगा नया ठिकाना।

बरेली में 18.25 करोड़ से बना एसटीपीआई पार्क शुरू, आईटी कंपनियों को मिलेगा नया ठिकाना। …