Breaking News

आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मिले पटियाली के सपा नेता चाहत मियां, जाना हालचाल।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मिले पटियाली के सपा नेता चाहत मियां, जाना हालचाल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे स्वार-टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की जेल से रिहाई के बाद उनसे मुलाकात करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कासगंज जिले की पटियाली विधानसभा सीट (102) से सपा के प्रबल दावेदार चाहत मियां ने अपने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान चाहत मियां के साथ फैजान चाहत, इंतजार चाहत और साहिब उस्मानी भी मौजूद रहे। सभी ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर की और कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर आजम खान ने मुलाकात करने पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र के राजनीतिक हालात और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा भी हुई।

पटियाली विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सपा नेताओं की इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

  सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद। …