Breaking News

7 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में लगेगा रोजगार मेला।

7 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में लगेगा रोजगार मेला।

बदायूं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 7 दिसंबर 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलापुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसका आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन और साक्षात्कार किया जाएगा। इसके अलावा कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलापुर परिसर में अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

Spread the love

Check Also

शादी समारोहों और प्रतिष्ठानों में नाबालिगों से काम कराने पर होगी कार्रवाई।

बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी। बदायूं। वैवाहिक समारोहों, …