Breaking News

सहसवान-कछला रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम।

सहसवान-कछला रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम।

सहसवान, बदायूं। सहसवान-कछला रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम छा गया।

मृतकों की पहचान सलमान पुत्र आलिम अली (26 वर्ष), निवासी ग्राम चमरपुरा, थाना सहसवान और मोहम्मद उमर पुत्र शुबेराती (40 वर्ष), निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला, सहसवान के रूप में हुई है। दोनों आपस में साढू थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर गौसू में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सहसवान-कछला रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, दोनों युवकों की मौत की खबर से परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

Spread the love

Check Also

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन। बदायूं। संविधान …