Breaking News

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खादर में एक युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। सोमवार रात करीब 20 वर्षीय युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक की पहचान रक्षपाल पुत्र सिपस्टर, निवासी ग्राम लालपुर खादर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

शादी समारोहों और प्रतिष्ठानों में नाबालिगों से काम कराने पर होगी कार्रवाई।

बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी। बदायूं। वैवाहिक समारोहों, …