Breaking News

सेवा और श्रद्धा के रंग में रंगा बहेड़ी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन।

सेवा और श्रद्धा के रंग में रंगा बहेड़ी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुवार को बहेड़ी में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरु सिंह सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में गुरु परंपरा के सेवा और समर्पण के संदेश की झलक दिखाई दी। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सेवाकार रास्ते की सफाई करते हुए चले, वहीं पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन का शुभारंभ मोहल्ला रामलीला स्थित गुरुद्वारे से हुआ। जत्था नैनीताल रोड होते हुए पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन में सबसे आगे सेवाकार रास्ते की सफाई करते चल रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे और फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी। पालकी के पीछे महिलाएं गुरुवाणी के शबदों का गायन करती हुई चल रही थीं। शबद-कीर्तन और गुरु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने पारंपरिक युद्ध कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। जनकपुरी गुरुद्वारा बरेली, गुरुद्वारा उत्तमनगर और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के जत्थों ने भी सहभागिता की।

नगर कीर्तन के स्वागत में शहरवासियों ने उत्साह दिखाया। थाने के सामने ब्लॉक प्रमुख एवं विधानसभा की संभावित प्रत्याशी स्नेहलता गंगवार ने संगत के लिए लंगर वितरित किया। उन्होंने पंच प्यारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। नगर पालिका गेट पर भाजपा नेता एवं चेयरमैन पति बॉबी जायसवाल ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।

तिकोनी दुकान पर भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर जत्थों का अभिनंदन किया। इस दौरान अनुज गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनोज बजरंगी, राजेश रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, दीपक दिवाकर, विशाल शर्मा और मयंक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर कीर्तन में गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार निरंजन सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राजू, सरदार लाभ सिंह, बब्बू संधू, सरदार सतनाम सिंह, लक्की छाबड़ा और परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत ने भागीदारी की।

 

 

Spread the love

Check Also

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूल प्रबंधकों और वाहन यूनियन पदाधिकारियों को दिए निर्देश, 58 वाहनों के चालान।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूल प्रबंधकों और वाहन यूनियन पदाधिकारियों को दिए निर्देश, 58 वाहनों …