Breaking News

डी पॉल स्कूल में संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

डी पॉल स्कूल में संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में संविधान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रेड, येलो, ब्लू और ग्रीन हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद ब्लू हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने द्वितीय तथा रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता हाउस के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई, वहीं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर “भारतीय लोकतंत्र का संविधान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है, जब विद्यार्थी संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

 

 

Spread the love

Check Also

डीजे पर नाचते समय अचानक गिर पड़े सोनेलाल, मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं।

भतीजे के जन्मदिन समारोह में हुई घटना, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता …