Breaking News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को।

बदायूं। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों को निर्वाचक नामावलियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बदायूं ने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर 17 नवंबर 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …