Breaking News

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ।

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, नियामतपुर से जागरूकता रैली निकालकर की गई।

रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, यातायात निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, एनएचएआई के अभियंता राजेश कुमार सहित विभिन्न वाहन डीलरों के प्रतिनिधि और परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

अभियान के अंतर्गत 30 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …