Breaking News

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

आई एम खान 

बिसौली। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रियंका गोयल और क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें, आवागमन के रास्तों को सुचारू रखें और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को देने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

जलालपुर में 6 और 7 नवंबर को होगा दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण।

जलालपुर में 6 और 7 नवंबर को होगा दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण। बदायूं। मुख्यमंत्री …