Breaking News

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी लिया।

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी लिया।

बदायूं। दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार, 3 नवंबर को खाद्य विभाग की टीम ने बिसौली और बदायूं शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जबकि बिसौली में एक किराना स्टोर से करीब 600 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। सीज किए गए तेल की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है।

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सीएल यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में टीम ने बिसौली के बुद्ध बाजार रोड स्थित श्रीपाल किराना स्टोर पर कार्रवाई की। यहां से सरसों के तेल का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद करीब 600 किलोग्राम तेल को नियमानुसार सीज कर दिया गया।

इसके बाद टीम ने बदायूं के बाईपास रोड स्थित मेसर्स किसान पेठा भंडार का निरीक्षण किया। यहां से पेठे का नमूना संग्रहित किया गया। विभाग के अनुसार, दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार नहीं करने की चेतावनी भी दी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। लोगों को भी मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, प्रमोद कुमार, करन सिंह और राजेंद्र नाथ मिश्रा सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी सब्सिडी।

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में …