Breaking News

एक साथ चार बच्चों की किलकारी से गूंजा परिवार, तीन नवजात सुरक्षित; एक बच्ची की मौत।

एक साथ चार बच्चों की किलकारी से गूंजा परिवार, तीन नवजात सुरक्षित; एक बच्ची की मौत।

बदायूं। जिले के मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसव में दो बेटियां और एक बेटा जीवित हैं, जबकि एक नवजात बच्ची की जन्म से पहले ही मौत हो चुकी थी। तीनों जीवित बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रसूता की हालत भी सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी एकता अपने पति रामबाबू के साथ अल्ट्रासाउंड कराने सिविल लाइंस क्षेत्र के सुधीर नर्सिंग होम पहुंची थीं। जांच के बाद चिकित्सक ने प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। परिजनों ने उन्हें भर्ती करा दिया।

चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पहले ही परिवार को बता दिया था कि गर्भ में एक शिशु की मौत हो चुकी है। इसके बाद ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इस दौरान चार बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें तीन जीवित मिले और एक बच्ची मृत पैदा हुई।

प्रसूता की स्थिति ठीक होने की जानकारी दी गई है। वहीं, जीवित तीनों नवजातों को बेहतर उपचार और देखभाल के लिए डॉक्टर आनंद हरि नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में तीन नवजातों के आने से खुशी है, लेकिन एक बच्ची को खोने का दुख भी परिजनों को है।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी सब्सिडी।

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में …