Breaking News

डेहरी के नीचे बैठे जहरीले सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान 12 वर्षीय शिवानी की मौत।

डेहरी के नीचे बैठे जहरीले सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान 12 वर्षीय शिवानी की मौत।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

उतरौला (बलरामपुर)। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना खास में सोमवार सुबह घर की सफाई करते समय जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिश्रीलाल की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के एक कमरे की सफाई कर रही थी। इसी दौरान डेहरी के नीचे हाथ डालते ही वहां बैठे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी घर से बाहर आई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दुखद घटना से ग्राम मुजहना खास में शोक का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान। बदायूं। …