Breaking News

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी सब्सिडी।

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी सब्सिडी।

बदायूं। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है। जनपद के 3 लाख 85 हजार 719 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। गैस सिलेंडर खरीदने पर प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में 938.45 रुपये की सब्सिडी सीधे भेजी जाएगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बदायूं के डायट स्थित ऑडिटोरियम में दिखाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी के चेक वितरित किए। उन्होंने योजना को गरीब परिवारों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे पात्र परिवारों को दीपावली पर राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, शारदेन्दु पाठक की धर्मपत्नी सलोनी पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान। बदायूं। …