Breaking News

सहसवान पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब और उपकरणों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

सहसवान (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार व थाना सहसवान पुलिस बल द्वारा दिनांक 03.11.2026 को थाना सहसवान क्षेत्र से 01 तस्कर प्रकाश पुत्र अनोखेलाल, निवासी ग्राम ठैरा की मढ़ैया थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 571/2026 धारा 60(2) EX ACT बनाम प्रकाश पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश पुत्र अनोखेलाल ग्राम ठैरा की मढ़ैया थाना सहसवान जनपद बदायूँ का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी सुकरी घाट गंगा घाट किनारे से पहले पिलखन के पेड़ के नीचे दिनांक 03.11.2026 को समय 00.30 बजे हुई है। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

अभियुक्त प्रकाश का आपराधिक इतिहास भी है, जिसके तहत मु0अ0सं0 471/2026 धारा 60 EX ACT थाना सहसवान और मु0अ0सं0 571/2026 धारा 60(2) EX ACT थाना सहसवान दर्ज हैं। इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री जावेद अली थाना सहसवान, का0 1328 सुमित भाटी थाना सहसवान, का0 944 सोविन्दर थाना सहसवान और का0 1986 आदित्य सिंह थाना सहसवान शामिल रहे।

 

Spread the love

Check Also

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान। बदायूं। …