Breaking News

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित।

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में बरेली पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से मिली इस उपलब्धि पर एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर को लखनऊ में सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने और उन्हें बरामद करने में सहायता मिलती है। इससे लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने में मदद मिल रही है।

एसएसपी ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस टीमों की मेहनत, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और आपसी समन्वय को दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बाइट : अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली

 

 

Spread the love

Check Also

कैश वैन हादसे के बाद बैंक प्रबंधक ने जताई सुरक्षा की चिंता, पुलिस को दी तहरीर

कैश वैन हादसे के बाद बैंक प्रबंधक ने जताई सुरक्षा की चिंता, पुलिस को दी …