Breaking News

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के तीन युवाओं का यूपी होमगार्ड में अंतिम चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के तीन युवाओं का यूपी होमगार्ड में अंतिम चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सहसवान (बदायूं)। लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान में अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश होमगार्ड में अंतिम चयन हुआ है। इस उपलब्धि से चयनित अभ्यर्थियों के परिवारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले चयनित युवाओं में प्रतिपाल पुत्र कालीचरन, निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली, सहसवान; सूरज पुत्र धर्मवीर, निवासी मोहल्ला सैफुल्लागंज, सहसवान; तथा विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मोहल्ला नयागंज, तहसील सहसवान, जनपद बदायूं शामिल हैं।

तीनों युवाओं के अंतिम चयन को उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी परिवार ने तीनों चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता हसीब खान, 1 नवंबर के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा।

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता हसीब खान, 1 नवंबर के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा …