Breaking News

अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर, शाहजहांपुर के तीन गांवों में चलाया जागरूकता अभियान।

अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर, शाहजहांपुर के तीन गांवों में चलाया जागरूकता अभियान।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले में चोरी, लूट और नकबजनी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तीन गांवों में कम्युनिटी रीच प्रोग्राम आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया।

पुलिस टीम ने परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के सराय सांधौ, मदनापुर थाना क्षेत्र के पंखीखेड़ा और निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव में अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए यक्ष ऐप पर दर्ज जानकारी के आधार पर निगरानी की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने, अपराधियों के आपराधिक इतिहास की समीक्षा करने और दोबारा अपराध करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जमानत पर रिहा हुए अपराधियों की निगरानी, हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंग से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के साथ जनसंवाद और सतत निगरानी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …