Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान अग्रोदय पत्रिका का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा चंदौसी के अध्यक्ष ओमप्रकाश, अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल तथा अग्रवाल सभा बदायूं के अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल और सीमा अग्रवाल सहित समाज के लोगों ने शिव मंदिर में प्रथम गणेश पूजन किया।

समारोह में वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों, समाजवाद तथा उनके द्वारा स्थापित व्यापारिक एवं सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर समाज को सशक्त, संगठित और समृद्ध बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। बच्चों और बुजुर्गों ने भजन, देशभक्ति गीत, लघु नाटिकाओं और पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों संगीता गोयल, सुषमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल एवं आनंद कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया तथा समाज के उत्थान में योगदान देने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया।

समारोह का संचालन डॉ. राशि गर्ग और सोहेल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान में सोमवीर सिंह सोलंकी बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष।

सहसवान में सोमवीर सिंह सोलंकी बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष। सहसवान (बदायूं)। …