Breaking News

बिसौली में थाना समाधान दिवस आयोजित, काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध।

बिसौली में थाना समाधान दिवस आयोजित, काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान लेखपालों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी चर्चा में रहा। तहसील क्षेत्र के लेखपाल अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए यह सांकेतिक विरोध किया जा रहा है।

कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व कर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसआई अजय शर्मा, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, लेखपाल आदित्य तोमर, शंभू कुमार, सचिन भाटी, तनवीर अहमद, डेविड कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ …