Breaking News

दिल्ली में प्रदर्शन का असर बहेड़ी तक, आजाद समाज पार्टी के नवल किशोर मौर्या को घर पर रोके जाने का दावा।

दिल्ली में प्रदर्शन का असर बहेड़ी तक, आजाद समाज पार्टी के नवल किशोर मौर्या को घर पर रोके जाने का दावा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच बरेली जिले के बहेड़ी में शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सामने आई। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी से जुड़े 118 विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी के प्रभारी एवं संभावित प्रत्याशी नवल किशोर मौर्या ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया है।

नवल किशोर मौर्या के मुताबिक, उन्हें शनिवार सुबह घर पर ही रोक दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच भी हलचल देखी गई। हालांकि, उन्हें किस कारण से घर पर रोका गया और इस कार्रवाई के पीछे पुलिस प्रशासन की क्या वजह रही, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नवल किशोर मौर्या ने खुद हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी साझा की है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की वजह स्पष्ट किए जाने का इंतजार है। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र। …