Breaking News

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सतीश प्रेमी ने सैफई पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सतीश प्रेमी ने सैफई पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने सैफई पहुंचकर नेताजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सतीश प्रेमी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, पिछड़ों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए समर्पित किया। उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नेताजी के समर्थन में नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर कल्याण सिंह यादव, अंटू सागर, विकास यादव, विजेंद्र यादव, कपिल देव, रवींद्र यादव, अरविंद राव और शाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में थाना समाधान दिवस आयोजित, काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध।

बिसौली में थाना समाधान दिवस आयोजित, काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध। आई एम …