Breaking News

पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका।

पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका।

सहसवान, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर टप्पा वैस गांव में एक गाय की मौत के बाद परिवार में चिंता फैल गई। गाय को कथित तौर पर पागल कुत्ते ने काट लिया था। गाय का दूध पीने वाले परिवार के 18 सदस्य रेबीज के संक्रमण की आशंका के चलते दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने एहतियातन रेबीज का टीका लगवाया। वहीं, गाय के मालिक ने पशु चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को गांव निवासी विनोद कुमार की गाय को एक कुत्ते ने काट लिया था। गाय के मालिक का आरोप है कि पशु चिकित्सक से इलाज कराने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बाद में गाय की मौत हो गई। इसके बाद गाय का दूध पीने वाले परिवार के 18 सदस्य रेबीज की आशंका से दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और टीकाकरण कराया।

गाय के मालिक ने पुलिस को सभी 18 लोगों की सूची सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। सहसवान के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र। …