Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का संवाद कार्यक्रम, पूर्व कैडेट्स ने साझा किए अनुभव।

राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का संवाद कार्यक्रम, पूर्व कैडेट्स ने साझा किए अनुभव।

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी की 21 यूपी बटालियन यूनिट की ओर से ‘लीगेसी टॉक: फ्रॉम एसयूओ टू मेंटर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनसीसी के पूर्व और वर्तमान कैडेट्स ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व कैडेट्स के अनुभवों से वर्तमान कैडेट्स को मार्गदर्शन देना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व कैडेट्स ने एनसीसी के दौरान सीखे गए अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने वर्तमान कैडेट्स को प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता रहीं, जबकि अध्यक्षता डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने की। वक्ताओं में एसयूओ सौरभ कुमार, एसयूओ सोनल राठौड़, यूओ रूपलमान, यूओ अंकित बाबू और यूओ अनन्या मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एसयूओ विधि तोमर और यूओ ने किया।

इस दौरान वर्तमान कैडेट्स ने पूर्व कैडेट्स से संवाद कर एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों, अनुभवों और भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की। संवाद के माध्यम से पूर्व और वर्तमान कैडेट्स के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। वक्ताओं ने कैडेट्स को अनुशासित जीवन अपनाने, जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

‘टुगेदर वी बिल्ड अ स्ट्रॉन्गर टुमॉरो’ यानी मिलकर हम बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं, संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम कैडेट्स के लिए प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजधन, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राशेदा खातून और डॉ. सरिता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी में साइड देने को लेकर रोडवेज बस और गैस टेंपो चालक भिड़े, दोनों पक्षों ने दी तहरीर।

उझानी में साइड देने को लेकर रोडवेज बस और गैस टेंपो चालक भिड़े, दोनों पक्षों …