Breaking News

उझानी में साइड देने को लेकर रोडवेज बस और गैस टेंपो चालक भिड़े, दोनों पक्षों ने दी तहरीर।

उझानी में साइड देने को लेकर रोडवेज बस और गैस टेंपो चालक भिड़े, दोनों पक्षों ने दी तहरीर।

उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर गैस गोदाम के पास शनिवार को रास्ते में साइड देने को लेकर रोडवेज बस चालक और गैस टेंपो चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली उझानी पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिसौली क्षेत्र के कालूपुर निवासी रोडवेज चालक अवनेश पुत्र वीरपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर को वह दोपहर करीब 11:50 बजे बस लेकर बरेली से मथुरा जा रहा था। आरोप है कि उझानी स्थित गैस गोदाम के पास निजामपुर निवासी टेंपो चालक उमेश पुत्र बांकेलाल ने ओवरटेक कर वाहन बस के आगे लगा दिया। इसके बाद कथित तौर पर अपने साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। चालक ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, गैस टेंपो चालक उमेश पुत्र बांकेलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब 11 बजे गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था। उसके अनुसार, गैस गोदाम के पास रोडवेज बस चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाते हुए उसके वाहन में टक्कर मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर बस चालक ने उसके और उसके साथी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आईं।

घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …