Breaking News

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच की चेतावनी।

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच की चेतावनी।

उझानी (बदायूं)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आशा वर्कर्स एसोसिएशन अर्बन की शहरी एवं ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र चिकित्सा अधीक्षक को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

नगर अध्यक्ष शरीना परवेज के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

धरने में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र के माध्यम से विभिन्न मांगों पर शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष शरीना परवेज, संरक्षक दिनेश चन्द्र सक्सेना, सचिव रेशमा, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रतिभा यादव, महासचिव तबस्सुम, उपमहासचिव ज्योति दिवाकर, मीडिया प्रभारी एम. आरिफ खान, संयोजक अनुज नामा, उपाध्यक्ष आरती कश्यप, प्रचार मंत्री सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …