Breaking News

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

बदायूं। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर जिला और चार्ज स्तर के अधिकारियों तथा फील्ड ट्रेनर्स का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों और फील्ड ट्रेनर्स को द्वितीय चरण की जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों से अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही गणना कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य की गोपनीयता और संवेदनशीलता पर विशेष जोर दिया। स्पष्ट किया गया कि गणना कर्मियों द्वारा किसी भी व्यक्ति से कोई दस्तावेज या कागज नहीं मांगा जाएगा।

जनपद में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए तीन मास्टर ट्रेनर्स नामित किए गए हैं। इनके माध्यम से 118 फील्ड ट्रेनर्स को तीन बैचों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने स्व-गणना को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बदायूं सहित पूरे उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की अवधि 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने आमजन से जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता करने, स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने और जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …