Breaking News

चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।

चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। वहीं उसके कथित साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से छीनी गई चेन के दोनों हिस्से बरामद करने का दावा किया है।

सीओ सिटी देवव्रत बाजपेई के अनुसार, पांच अक्टूबर को एनसीसी तिराहे के पास मऊ खालसा रोड से पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो लोगों द्वारा एक महिला की चेन छीने जाने की सूचना मिली थी। मामले में सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अपचारी किशोर को रात में अभिरक्षा में लिया। उसके पास से चेन का करीब छह ग्राम वजन का एक हिस्सा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पुलिस को दूसरे कथित साथी प्रेमपाल पुत्र रामपाल निवासी बूचड़ी कैंट के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक, प्रेमपाल की तलाश में कैंट क्षेत्र के जंगल में अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चेन का करीब सात ग्राम वजन का शेष हिस्सा भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर: ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। प्रधान …