Breaking News

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: संदीप वार्ष्णेय।

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: संदीप वार्ष्णेय।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली रेंज सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वन्यजीव प्राणी सप्ताह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने सहभागिता की।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पर्यावरण प्रमुख संदीप वार्ष्णेय ने कहा कि जंगलों की लगातार कटाई और बढ़ते प्रदूषण से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को भी प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके प्राकृतिक आवासों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर रविकांत पांडे, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज पाल सिंह, पुष्पेंद्र गंगवार, मुकेश कुमार, सुमित चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, अनिकेत कुमार, राजीव यादव, अरविंद कुमार सहित रेंज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का विरोध।

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का …