Breaking News

सर्वा गांव में डेंगू-वायरल बुखार से बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय।

सर्वा गांव में डेंगू-वायरल बुखार से बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव सर्वा में पिछले कई दिनों से डेंगू और वायरल बुखार के मामले सामने आने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में अब तक 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी और जांच का काम तेज कर दिया है।

मंगलवार को जिला सर्विलांस अधिकारी मोहम्मद तहसीन और मंडलीय सर्विलांस अधिकारी बरेली डॉ. अखिलेश ने बिसौली नगर स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वा गांव से उपचार के लिए पहुंचे डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मरीजों से बीमारी के लक्षण, कराई गई जांच और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी हासिल की।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सर्वा गांव में स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें लगाई गई हैं। टीमें गांव में पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगों और संदिग्ध मरीजों की जांच कर रही हैं। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बुखार के मामलों की निगरानी के साथ ही प्रभावित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का विरोध।

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का …