Breaking News

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और योगाभ्यास की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

समापन अवसर पर डॉ. राजेंद्र ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने प्रतिभागियों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. इंदिरा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, रेखा, शशि, पिंकी, शिखा, संगीता, प्रवेश, सुधा, पारुल, मीरा, लोकेश्वरी, हरि भगवान, अनिल गुप्ता, डॉ. रूपेंद्र आर्य, मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

ओवरटेक बना काल! ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत।

मोपेड में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरते ही ट्रक के नीचे आए पति-पत्नी; …