Breaking News

बिसौली: बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय में गुरुवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज न करें और ऐसी स्थिति सामने आने पर बिना भय के शिक्षकों अथवा अभिभावकों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

बताया गया कि पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, बच्चों की सहायता के लिए 1098 और महिलाओं की सहायता के लिए 1090 पर निशुल्क संपर्क किया जा सकता है।

पूजा तोमर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति सजग बनाने के साथ उनमें निडरता और कानून की जानकारी बढ़ाना है, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में उचित कदम उठा सकें।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रश्मि गुप्ता, डॉ. दीप्ति शुक्ला, महिला कांस्टेबल कृष्णा, पलक, साक्षी, अक्षी, अनामिका, प्रिया यादव, रूबी रानी, पूजा शर्मा, राजाबेटी सूर्यपाणि, रूबी गुप्ता, अंतरवती आदि मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा कटान रोकने को सिंचाई-खनन विभाग की संयुक्त कार्ययोजना जरूरी : अब्दुल हफीज गांधी।

गंगा कटान रोकने को सिंचाई-खनन विभाग की संयुक्त कार्ययोजना जरूरी : अब्दुल हफीज गांधी। संवाददाता, …