Breaking News

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले।

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल बदायूं की टीम ने सहसवान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा। टीम के अनुसार मौके पर बिना मीटर सीधे विद्युत लाइन से कनेक्शन जोड़कर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। जांच में विद्युत चोरी की मात्रा 14.840 किलोवाट दर्ज की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली के नेतृत्व में अवर अभियंता हरीश कुमार एवं प्रवर्तन दल की टीम क्षेत्र में विद्युत लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से जांच कर रही थी। इसी दौरान चार नंबर चौकी क्षेत्र स्थित चौपाल चाय के पास शीराज और शादाब पुत्र हामिद अली के परिसर में टीम ने विद्युत कनेक्शन की जांच की।

विभागीय टीम के मुताबिक जांच के दौरान परिसर में मीटर नहीं मिला और सीधे विद्युत लाइन से तार जोड़कर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। टीम ने विद्युत आपूर्ति की जांच कर चोरी की मात्रा 14.840 किलोवाट दर्ज की। यह मामला एलएमवी-2 श्रेणी से संबंधित बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल ने मौके से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए तथा फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई। विभाग की ओर से विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने कहा कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग।

बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग। प्रधान संपादक, रवि कुमार …