Breaking News

सहसवान: बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग।

बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। जनपद में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

गुरुवार को जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहसवान के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बेमौसम बारिश के कारण धान, बाजरा समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसान संगठन ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को फसल नुकसान के आधार पर 25 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें नुकसान की भरपाई में कुछ राहत मिल सके। इसके अलावा आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जाने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

इस दौरान जिला संगठन महामंत्री अमित शर्मा, युवा अध्यक्ष महेश बाबू, तहसील अध्यक्ष सुतेश पाल, ब्लॉक महासचिव समसुद्दीन, तोमर सिंह, यदुवेश, कृष्ण चन्द्र, शिवपाल सिंह और किशन पाल सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

अग्निशिखा में छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश।

रामलीला मैदान से ब्लॉक परिसर तक निकली शोभायात्रा, खुले मंच पर छात्राओं ने रखे विचार। …