Breaking News

शाहजहांपुर: नगर निगम में जनसुनवाई: दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान, बाकी के लिए निर्देश जारी।

नगर निगम में जनसुनवाई: दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान, बाकी के लिए निर्देश जारी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट), नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं। नगर आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर और समयसीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष दो शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता (सिविल) आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …