Breaking News

शाहजहांपुर में ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 बसों के चालान और 5 सीज।

शाहजहांपुर में ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 बसों के चालान और 5 सीज।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।

जांच अभियान के दौरान सुरक्षा और परिवहन मानकों का पालन न करने पर 12 बसों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर खामियां पाए जाने पर 5 बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक मालवाहक वाहन में सवारियां ढोए जाने का मामला सामने आने पर उसे भी तत्काल निरुद्ध (जब्त) कर लिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, एआरटीओ राम पी. गौतम, वाहन व मालकर अधिकारी समेत परिवहन विभाग का स्टाफ और यातायात उप-निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों को कड़ा संदेश देते हुए निर्देश दिया है कि वे अपने वाहनों का संचालन निर्धारित सड़क सुरक्षा नियमों के तहत ही करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, टैक्स बकाया या अन्य किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर आने वाले दिनों में भी यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘संरक्षक दिवस’, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन।

डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘संरक्षक दिवस’, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से …