Breaking News

बरेली: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहेड़ी तहसील में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिखाया उत्साह।

बरेली: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहेड़ी तहसील में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिखाया उत्साह।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बहेड़ी तहसील परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहेड़ी की ओर से आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताते हुए रक्तदाताओं ने दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया और जरूरतमंदों के लिए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी और भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं है, बल्कि यह किसी संकटग्रस्त व्यक्ति को जीवनदान देने का सबसे उत्तम माध्यम है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

उपजिलाधिकारी (SDM) गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने रक्तदाताओं की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया से रक्त संग्रह किया।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करना और आम जनता के बीच रक्तदान को लेकर भ्रांतियों को खत्म कर जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …