Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया शुरू; 23 अक्टूबर को मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया शुरू; 23 अक्टूबर को मतदान।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू होते ही राजनीतिक और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडलायुक्त कार्यालय में बने नामांकन केंद्र पर प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराने को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजाम किए हैं।

चुनावी कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:

नामांकन की अवधि: 29 सितंबर से 6 अक्टूबर (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर (दोपहर तक)

मतदान तिथि व समय: 23 अक्टूबर (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

मतगणना: 27 अक्टूबर

करीब 46 हजार शिक्षक मतदाता तय करेंगे भाग्य

वर्तमान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 46 हजार मतदाता पंजीकृत हैं, हालांकि प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ इस संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत प्रमुख दलों और निर्दलीय दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष में गोलबंदी शुरू कर दी है।

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट और मंडलायुक्त परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक आदर्श आचार संहिता के तहत पूरी निगरानी रखी जाएगी।

बाइट : अविनाश सिंह, जिलाधिकारी, बरेली

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …