Breaking News

बिसौली तहसील में नगर पालिका का महा सफाई अभियान: ‘सेवा संकल्प’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश।

बिसौली तहसील में नगर पालिका का महा सफाई अभियान: ‘सेवा संकल्प’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को तहसील परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों और अधिकारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना है। अभियान के तहत तहसील परिसर समेत नगर के प्रमुख मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर सफाई कार्य कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी नगरवासियों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, गौरव, सोहन, अमित, मानव, रंजीत, सागर, प्रभात, विम्मी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …